Wednesday 5 October 2011

असली खतरा कौन ?

ईराक युद्ध अब लगभग समाप्त हो चुका है (अमेरिका के लिये) और अमेरिका और उसकी कम्पनियों ने वहाँ पर अपना शिकंजा कस लिया है । जिस बहाने को लेकर ईराक पर हमला किया गया था, अब अमेरिका / ब्रिटेन का सफ़ेद झूठ सिद्ध हो चुका है, क्योंकि जिन व्यापक विनाश के हथियारों का ढोल पीटा गया था, वे कहीं नहीं मिले, जैसा कि हथियार निरीक्षक हैन्स ब्लिक्स पहले ही कह चुके थे । अब अमेरिका का अगला निशाना बनने जा रहा है ईरान, इस सूरतेहाल में कुछ प्रश्नों पर विचार करें, जिनके उत्तर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न रिपोर्टों, समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों से लिये गये हैं -
प्रश्न - विश्व की आबादी में अमेरिका का प्रतिशत कितना है ?
उ. - छः प्रतिशत
प्रश्न - विश्व की कुल सम्पत्ति में अमेरिका के पास कितना है ?
उ. - लगभग पचास प्रतिशत
प्र. - किस देश के पास सबसे बडा तेल भंडार है ?
उ.- सऊदी अरब के पास (जो अमेरिका के इशारों पर नाचता है)
प्र. - किस देश के पास दूसरा सबसे बडा तेल भण्डार है ?
उ.- ईराक
प्र. - द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, तमाम युद्धों मे कितने लोग मारे जा चुके हैं ?
उ. - लगभग नौ करोड़
प्र. - ईराक के पास रासायनिक और जैविक हथियार कब से हैं ?
उ.- १९८० के पहले से ही
प्र. - क्या ये सारे हथियार ईराक ने स्वयं ही निर्माण कर लिये ?
उ. - नहीं.. इसके लिये सहायता, सामान और तकनीक अमेरिका और ब्रिटेन ने दी थी (इसीलिये वे दावे से कहते थे कि इराक के पास ये हथियार हैं)
प्र. - ईरान के खिलाफ़ युद्ध में इराक ने गैस का उपयोग किया, अमेरिका ने कभी आलोचना की ?
उ.- नहीं
प्र.-सद्दाम हुसैन ने कुर्दिश शहर हलबजा में १९८८ मे कितने लोगों को गैस से मारा था ?
उ.- लगभग ५०००
प्र.- उस वक्त कितने पश्चिमी देशों ने इसकी आलोचना की ?
उ. - एक ने भी नहीं
प्र.- वियतनाम युद्ध में अमेरिका ने कितने गैलन "एजेण्ट ऑरेंज" (एक रासायनिक हथियार) का उपयोग किया ?
उ.- लगभग १.७ करोड गैलन
प्र.- ९/११ की घटना का सद्दाम हुसैन से कोई सीधा सम्बन्ध है ?
उ.- नहीं
प्र.- 1991 के खाडी युद्ध मे कितने इराकी नागरिक मारे गये ?
उ.- लगभग 35,000
प्र.- यूएन के अनुसार 1991 से 1994 के बीच इराक में कैन्सर के रोगियों में कितनी वृद्धि हुई ?
उ.- लगभग 700%
प्र.- 1991 के खाडी युद्ध में अमेरिका ने इराक की कितनी सैन्य क्षमता समाप्त कर दी थी ?
उ.- लगभग अस्सी प्रतिशत
प्र.- कितने वर्षों तक अमेरिका ने इराक पर वायु हमले (उडान वर्जित क्षेत्र के नाम पर) जारी रखे ?
उ.- 11 वर्षों तक
प्र.- 1989 से पहले इराक में बच्चों की मृत्यु दर क्या थी ?
उ.- 38
प्र.- दस साल बाद 1999 में इराक में बच्चों की मृत्यु दर क्या थी ?
उ.- 131 (अर्थात 345 % की बढोतरी)
प्र.- बारह वर्षों के प्रतिबन्ध झेलने के दौरान कितने इराकियों की दवा के अभाव में मृत्यु हुई ?
उ.- 1.5 करोड़
प्र. - क्या सद्दाम ने कभी हथियार निरीक्षकों को इराक से भगाया ?
उ.- नहीं
प्र.- अब तक कितनी बार इराक में हथियार निरीक्षण हुआ ?
उ.- 300 बार
प्र.- 1992 से अब तक इसराईल ने कितने संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों का उल्लंघन किया है ?
उ.- 65 से ज्यादा बार
प्र.- 1972 से 1990 के बीच अमेरिका ने कितनी बार इसराइल विरोधी प्रस्तावों को वीटो कर दिया ?
उ.- 30 से ज्यादा बार
प्र.- कितने देशों के पास ज्ञात रूप से परमाणु हथियार हैं ?
उ.- आठ देशों के पास
प्र.- अमेरिका के पास कितने परमाणु हथियार हैं ?
उ.- 10,000 से ज्यादा
प्र.- किस एकमात्र देश ने अब तक परमाणु हथियारों का उपयोग किया ?
उ.- अमेरिका ने (उसमें भी मासूम बच्चे और नागरिक ही मारे गये थे)
प्र.- क्या इसराइल ने कभी हथियार निरीक्षकों को अपने यहाँ आने दिया है ?
उ.- कभी नहीं
प्र.- अन्तिम और सबसे बडा सवाल - विश्व शांति के लिये ईरान, उत्तर कोरिया और अमेरिका में से कौन सबसे बडा खतरा है
.- ??????

1 comment: