Sunday, 11 December 2011

एक नजर इधर भी


यह बेहद अफ़सोसनाक है के भारत में मुसलमानों की तालिमी,सामाजी,सियासी और माली हालत को लेकर आज़ादी के 59 साल बाद भी कोई संजीदा बहस नही हो रही है. ऐसा लगता है की किसी को इसकी परवाह भी नही है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंग ने 2004 में भारतिया मुसलमानों के तमाम मसलों पर तहकीकात कर उन पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए जस्टिस राजेंद्र सच्चर की सदारत में जिस कमैटी का गठन किया था उसने अपनी रिपोर्ट में जो सबसे चौकानें वाली बात की है वो ये है के " आज भी मुसलमान खुद को अहसासे कमतरी के दायरे से बाहर नही निकल पाया है और हमेशा खुद को ग़ैर महफूज़ ही समझता है." हांलांकि इन हालात के लिए कँहि ना कँहि हम सभी ज़िम्मेदार हैं लेकिन अब वक्त आ गया है के इन सवालों का एक मुकम्मल जवाब ढुंडा जाए.
दुनिया की कुल मुस्लिम आबादी का 15 फीसदी से कुछ ज़्यादा हिस्सा भारत में रहता है लेकिन दोयम दर्जे के नागरिक की तरह. ?
पिच्छले 15 सालों में भारत में हुई तमाम तरक्की और खुशहाली के बावजूद, मुसलमानों की सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों में भागेदारी महज 3 फीसदी से ज़्यादा नही बढ़ पाई है. मीडिया ने भी मुसलमानों को एक पिछड़े हुए समुदाय के तौर पर ही दुनिया के सामने पेश किया जिससे मुसलमानों की दुश्वारियाँ और बढ़ ही गयीं. ऐसे हालत में मुसलमानों के लिए ग़रीबी, पिछड़ेपन और जिहालत की बेड़ियों को काटकर आगे बढ़ना और अपनी जगह बनाना और भी मुश्किल हो जाता है. हालाँकि कुछ लोग अपने अपने तरीकों से मुसलमानों के मुस्तकबिल को ऊँचा उठाने के लिए पहल करते आ रहें हैं लेकिन उनकी ये कोशिशें कागज़ी होकर रह गईं और ज़मीनी सच्चाई से रुबारू ना हो सकीं, शायद इसकी वजह आधे अधूरे मन से की गईं कोशिश थी.
हमें अपने पिछड़ेपन की वजह तालीम का कम होना ही दिखाई देता है. दक्षिण भारत में मुसलमान उत्तर भारत के मुसलमानों से कन्हि अच्छे हालात में अपने तालिमी इदारों को संभाले हुए हैं और लगातार उनमें इज़ाफ़ा भी करते दिखाई देटें हैं लेकिन मुसलमानों की तरफ से ये पहल आज़ादी के 59 साल बाद भी उत्तर भारत में ना हो सकी.
यहाँ ये बेहद ज़रूरी है के मुसलमान खुद के अंदर ये यकीन पैदा करें के वो ऊँचे मयार के तालिमी इदारे कायम कर सकते हैं और दूसरों को रोशनी दिखा सकते हैं. ये वाकई एक बड़ा चैलेंज है.
इसमें कोई शक नही कि पिछले कुछ सालों में माली हालत सुधारने की वजह से मुसलमानों में तालीम का दायरा बढ़ रहा है लेकिन उसका मयार उतना अच्छा नही जितना के होना चाहिए. देखा गया है के अच्छा माहौल ना मिल पाने की वजह से अक्सर होनहार और क़ाबिल बच्चे भी ज़िंदगी में वो मुकाम हासिल नही कर पाते जिसके वो हक़दार हैं.
ये और भी अफ़सोसनाक है कि मुसलमानों में जो लोग अच्छी तालीम और मुक़ाम हासिल कर लेते है वो अपने आप को बाकी क़ौम से अलग थलग कर लेने में ही अपना फायेदा देखते हैं जिसकी वजह से बच्चों की तालीम मदरसों या मौलवियों के हाथों तक ही मह्दूद हो जाती है. दीनी तालीम ज़रूरी है लेकिन मॉडर्न तालीम हासिल किए बिना भी समाज में आगे नही बढ़ा जा सकता और कहा भी जाता है के "दीन पर दुनिया भारी."
मैं समझता हूँ के सरकार को ज़िम्मेदार ठहराने के बजाए अगर क़ौम के आप और हम जैसे ज़िम्मेदार लोग खामोश ना रहकर पहल करें तो शायद अगली पीढ़ी इस पीढ़ी से सवाल ना करे.

बातें बहुत हो चुकीं आईए कोशिश करें ---
पाक गई हैं आदतें बातों से सर होंगी नहीं
कोई हंगामा करो ऐसे गुज़र होगी नही

Saturday, 10 December 2011

कैसे सुधरेंगे हालात?

उत्तर प्रदेश की तमाम जात बिरादियों का वोट चुनाव से पहले तय हो चुका है। किसका वोट किस को पड़ेगा ये बात सब जानते हैं। दलित वोटों में से नौ फीसदी हरिजन वोट मायावती की बसपा को पड़ेगा। इनमें से बाकी दस फीसदी बिरादियों का कुछ हिस्से के वोट का बंटवारा होगा। जैसे बाल्मीकियों और खटीक बिरादरी का वोट बसपा, कांग्रेस, भाजपा और कुछ कल्याण सिंह की तरफ जाएगा। 20 फीसदी ऊंची जाति के वोटों में से वैष्यों का वोट भाजपा को, पंडित और क्षत्रियों का वोट भाजपा ओर कांग्रेस को पड़ना तय है। प्रदेश के 28 लाख लोध बिरादरी का वोट कल्याण सिंह के साथ जाएगा। नौ फीसदी यादवों का वोट मुलायम सिंह को पड़ना तय है। सैनी बिरादरी का वोट हाल ही में बने महान दल को थोक में पड़ना तय है। कुल मिलाकर हर बिरादरी का वोट तय है। अगर तय नहीं है तो 21 फीसदी मुसलमान का वोट तय नहीं है। मौजूदा हालात में ये वोट कांग्रेस, सपा, बसपा, मुस्लिम लीग, पीस पार्टी और उलेमा कोंसिल के बीच बंट रहा है। इसके अलावा कुछ छोटे मुस्लिम दलों को भी बंटेगा। दरअसल 65 बरस में मुस्लिम रहनुमा मुसलमानों को वोट की अहमियत नहीं समझा सके। ये नहीं बता पाए कि लोकतंत्र में वोट ही मायने रखना है। और कुछ नहीं। वोट के दम पर सरकारें बनाई और बिगाड़ी जा सकती हैं। इस वोट के दम पर हालात संवारे जा सकते हैं। सदियों से दबी कुचली क़ौम दलितों को अपने वोट का अहसास हो गया और उन्होंने वोट के दम पर अपने हालात बदल लिए। लेकिन हमारे रहबर सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के जुगाड़ में लगे रहे। और इस क़ौम को वोट के मायने नहीं समझा पाए। यदि मुसलमान वोट की अहमियत जानता तो इसके वोट की बंदर बांट नहीं होती। जब अलग-अलग थालियों में बिखरा है ये वोट तो फिर मुसलमान के हालात कैसे बदल सकते हैं। मैं कह रहा हूं कि 2012 का चुनाव मुसलमानों के लिए बहुत अहम है। इस बार अपने वोट को कतई बर्बाद न करें। इस मुल्क में सब को लोकतंत्र यानि जमहूरियत के मायने समझ में आ गए लेकिन मुसलमान को नहीं। उत्तर प्रदेश में सब लोगों का वोट फिक्स है। किस का वोट किस पार्टी को पड़ेगा सब तय हो चुका है। लेकिन इस पौने चार करोड़ की आबादी रखने वाले मुसलमान का वोट कटोरों में बंटेगा। और जब तक वोट बंटेगा तब तक इसके हालात बद से बदतर होते जाएंगे। अंजाम खुद भुगतेगा नहीं तो नस्लें भुगतेंगी।

Wednesday, 7 December 2011

सीता रावण की पुत्री थीं?

रामकथा के प्रतिनायक रावण में बहुत से श्रेष्ठ गुण होते हुये भी उसका एक आचरण, उसका एक दोष उसकी सारी अच्छाइयें पर पानी फेर जाता है और उसे सबके रोष और वितृष्णा का पात्र बना देता है. यदि उस पर पर-नारी में रत रहने और सबसे बढ़कर सीता हरण का दोष न होता तो रावण के चरित्र का स्वरूप ही बदल जाता. वास्तवकता यह है कि सीता रावण की पुत्री थी और सीता स्वयंवर से पहले ही वह इस तथ्य से अवगत था.
‘जब मै अज्ञान से अपनी कन्या के ही स्वीकार की इच्छा करूं तब मेरी मृत्यु हो.”

-अद्भुत रामायण 8-12.
रावण की इस स्वीकारोक्ति के अनुसार सीता रावण की पुत्री सिद्ध होती है.अद्धुतरामायण मे ही सीता के आविर्भाव की कथा इस कथन की पुष्टि करती है -
दण्डकारण्य मे गृत्स्मद नामक ब्राह्मण, लक्ष्मी को पुत्री रूप मे पाने की कामना से, प्रतिदिन एक कलश मे कुश के अग्र भाग से मंत्रोच्चारण के साथ दूध की बूँदें डालता था (देवों और असुरों की प्रतिद्वंद्विता शत्रुता में परिणत हो चुकी थी. वे एक दूसरे से आशंकित और भयभीत रहते थे. उत्तरी भारत मे देव-संस्कृति की प्रधानता थी. ऋषि-मुनि असुरों के विनाश हेतु राजाओं को प्रेरित करते थे और य़ज्ञ आदि आयोजनो मे एकत्र होकर अपनी संस्कृति के विरोधियों को शक्तिहीन करने के उपाय खोजते थे.ऋषियों के आयोजनो की भनक उनके प्रतिद्वंद्वियों के कानों मे पडती रहती थी,परिणामस्वरूप पारस्परिक विद्वेष और बढ जाता था).एक दिन उसकी अनुपस्थिति मे रावण वहाँ पहुँचा और ऋषियों को तेजहत करने के लिये उन्हें घायल कर उनका रक्त उसी कलश मे एकत्र कर लंका ले गया.कलश को उसने मंदोदरी के संरक्षण मे दे दिया-यह कह कर कि यह तीक्ष्ण विष है,सावधानी से रखे.
कुछ समय पश्चात् रावण विहार करने सह्याद्रि पर्वत पर चला गया.रावण की उपेक्षा से खिन्न होकर मन्दोदरी ने मृत्यु के वरण हेतु उस कलश का पदार्थ पी लिया.लक्ष्मी के आधारभूत दूध से मिश्रित होने के कारण उसका प्रभाव पडा.मन्दोदरी मे गर्भ के लक्षण प्रकट होने लगे. अनिष्ठ की आशंकाओं से भीत मंदोदरी ने,कुरुश्क्षेत्र जाकर उस भ्रूण को धरती मे गाड दिया और सरस्वती नदी मे स्नान कर चली आई.
हिन्दी के प्रथम थिसारस(अरविन्द कुमार और कुसुम कुमार द्वारा रचित) मे भी सीता को रावण की पुत्री के रूप मे मान्यता मिली है.
अद्भुतरामायण मे सीता को सर्वोपरि शक्ति बताया गया है,जिसके बिना राम कुछ करने मे असमर्थ हेंदो अन्य प्रसंग भी इसी की पुष्टि करते हैं –
(1) रावण-वध के बाद जब चारों दिशाओं से ऋषिगण राम का अभिनन्दन करने आये तो उनकी प्रशंसा करते हुये कहाकि सीतादेवी ने महान् दुख प्राप्त किया है यही स्मरण कर हमारा चित्त उद्वेलित है.सीता हँस पडीं,बोलीं,”हे मुनियों,आपने रावण-वध के प्रति जो कहा वह प्रशंसा परिहास कहलाती है.—— किन्तु उसका वध कुछ प्रशंसा के योग्य नही.”इसके पश्चात् सीता ने सहस्रमुख-रावण का वृत्तान्त सुनाया.अपने शौर्य को प्रमाणित करने के लिये,राम अपने सहयोगियों और सीता सहित पुष्पक मे बैठकर उसे जीतने चले.

बाल्मीकि रामायण ( अरण्य कांड , सर्ग 47 , ‘लोक 4,10,11 ) के अनुसार विवाह के समय माता सीता जी की आयु मात्र 6 वर्ष थी ।
सीता रावण से कहती हैं कि
‘ मैं 12 वर्ष ससुराल में रही हूं । अब मेरी आयु 18 वर्ष है और राम की 25 वर्ष है । ‘
इस तरह विवाहित जीवन के 12 वर्ष घटाने पर विवाह के समय श्री रामचन्द्र जी व सीता जी की आयु क्रमशः 13 वर्ष व 6 वर्ष बनती है ।